भारत

नितिन नबीन पूरे भारत में भाजपा के विचारों को आगे लेकर जाएंगे : दानिश इकबाल

jantaserishta.com
15 Dec 2025 11:04 AM IST
नितिन नबीन पूरे भारत में भाजपा के विचारों को आगे लेकर जाएंगे : दानिश इकबाल
x
पटना: बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश मीडिया इंचार्ज दानिश इकबाल ने इस पर खुशी जताई और नितिन नबीन को बधाई दी।
दानिश इकबाल ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा, "यह बिहार के कार्यकर्ताओं के लिए एक अहम पल है, और उनमें बहुत उत्साह है। यह बिहार के लिए गर्व का क्षण है कि संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता, जो कम उम्र से ही पार्टी की सेवा कर रहा था, को शीर्ष नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है। निश्चित तौर पर नितिन नबीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही, वे पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी के विचारों को लेकर जाएंगे।"
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना जारी की। अरुण सिंह ने नियुक्ति पत्र में बताया कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस आदेश की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को प्रेषित कर दी गई है।
पार्टी के इस फैसले को संगठनात्मक स्तर पर एक अहम कदम माना जा रहा है। नितिन नबीन की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नितिन नबीन फिलहाल बिहार के पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नबीन ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया था। उन्होंने कहा कि बांकीपुर और पश्चिम पटना में भाजपा की लगातार सफलता के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और लगन है। यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं ने उन जैसे नेताओं को तैयार किया। साथ ही सुशील मोदी, नवीन किशोर और नंद किशोर यादव जैसे कई वरिष्ठ नेताओं को भी आगे बढ़ाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story