भारत

नितिन नबीन निर्विरोध भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष...Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली

jantaserishta.com
20 Jan 2026 10:09 AM IST
नितिन नबीन निर्विरोध भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष...Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली
x

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे नितिन नबीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है. MHA सूत्रों के मुताबिक यह सुरक्षा कुछ दिन पहले ही प्रदान की गई है. नितिन नबीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो संभालेंगे.

सूत्रों के अनुसार, यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से तैयार की गई थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. रिपोर्ट में संभावित खतरों को देखते हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा की सिफारिश की गई थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी की सुरक्षा को मंजूरी दी.
Z कैटेगरी सुरक्षा देश में दी जाने वाली प्रमुख सुरक्षा व्यवस्थाओं में से एक मानी जाती है. इसके तहत व्यक्ति के साथ चौबीसों घंटे हथियारबंद सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें क्लोज प्रोटेक्शन टीम, एस्कॉर्ट वाहन और अन्य सुरक्षा इंतजाम शामिल होते हैं.
बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की राजनीतिक गतिविधियां और सार्वजनिक कार्यक्रम बढ़ने की संभावना है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है. गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था में आगे भी बदलाव किया जा सकता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story