भारत
नितिन नबीन ने झंडेवालान मंदिर में की पूजा, संभालेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार
jantaserishta.com
20 Jan 2026 10:33 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को अपना पद संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ पार्टी नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य इकाई के अध्यक्षों और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली के करोल बाग स्थित झंडेवालान देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने दिल्ली में स्थित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में भी मत्था टेका।
नवीन नबीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा का अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। इसके बाद वह पदभार ग्रहण करेंगे। वह पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। पार्टी के इस सबसे बड़े पद पर पहुंचने वाले नितिन नबीन अब तक के सबसे कम उम्र के नेता हैं।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी से एकमात्र उम्मीदवार के रूप में नितिन नबीन ने नामांकन दाखिल किया। सोमवार को कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्रियों और अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधियों ने नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल कर संगठनात्मक एकजुटता का स्पष्ट संकेत दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य प्रमुख नेताओं ने 45 साल के नवीन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए।
एक आधिकारिक घोषणा में राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और नाम वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद सिर्फ एक नाम (नितिन नबीन) सामने आया। रिटर्निंग ऑफिसर ने पुष्टि की कि दोपहर 2 से 4 बजे के बीच नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों के 37 सेट प्राप्त हुए थे, जिनमें से सभी जांच के बाद वैध पाए गए। इससे नितिन नबीन के निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया।
इससे पहले, 14 दिसंबर 2025 को 45 वर्षीय नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और निवर्तमान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें समर्थन दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





