भारत
नितिन नबीन ने अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
jantaserishta.com
16 Dec 2025 2:52 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद नितिन नबीन ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है। नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आपका मार्गदर्शन संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणा प्रदान करता है।"
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, "भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।" रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सोमवार को नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
मंगलवार को उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। नितिन नबीन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि संगठन के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, अनुभव और निरंतर मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ मुलाकात के बाद नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत मुलाकात कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। भाजपा को वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक दिशा प्रदान करने में आपका योगदान सदैव मार्गदर्शक रहा है। आपका सान्निध्य, अनुभव और विचार संगठनात्मक कार्यों में निरंतर प्रेरणा देता है।"
भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद एक्स पोस्ट में लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी उस वैचारिक धारा को आगे बढ़ाने का अवसर है, जिसकी नींव हमारे संस्थापक सदस्यों ने त्याग, तपस्या और सिद्धांतों पर रखी। मां भारती के महान सपूत, पथप्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए उनके विचारों, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण करता हूं। उन्हीं मूल्यों से प्रेरित होकर संगठन, सेवा और समर्पण के पथ पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण के दायित्व को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





