भारत

नितिन गडकरी का बड़ा फैसला, वाहन चलाने वाले ध्यान दें

jantaserishta.com
28 Jun 2022 8:46 AM IST
नितिन गडकरी का बड़ा फैसला, वाहन चलाने वाले ध्यान दें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसी जानकारी साझा की है जिससे वाहन चलाने वालों को बड़ा फायदा होगा। गडकरी ने कहा कि सरकार आठ सीट वाले वाहनों में छह एयरबैग को अनिवार्य बनाएगी। इसके तहत कार कंपनियां गाड़ियों को और सुरक्षित बनाने के लिये आठ यात्रियों को ले जाने वाले वाहनों में छह एयरबैग उपलब्ध कराएंगे।

गडकरी ने कहा कि हर साल देश में होने वाले पांच लाख सड़क हादसों में करीब 1.5 लाख लोगों की जान जाती है।
गडकरी ने कहा कि हमने गाड़ियों में कम-से-कम छह एयरबैग अनिवार्य करने का निर्णय किया है...हम लोगों के जीवन को बचाना चाहते हैं।''उन्होंने कहा, ''हमें इसके लिये वाहन उद्योग समेत सभी पक्षों से सहयोग की जरूरत है।''
इंटेल ने भारत में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के अपने लक्ष्य के तहत इंडस्ट्री, शिक्षा जगत, और गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन को एक साथ लाने के लिए दिल्ली में इस सम्मेलन का आयोजन किया। इस पहल का मकसद सहयोग के जरिये सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story