भारत

नितिन गडकरी बोले- किसी को कभी भी इस्तेमाल कर फेंकना नहीं चाहिए, जानें पूरी बात

jantaserishta.com
28 Aug 2022 12:10 PM IST
नितिन गडकरी बोले- किसी को कभी भी इस्तेमाल कर फेंकना नहीं चाहिए, जानें पूरी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नागपुर: केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटा दिया। इस बीच शनिवार को उन्होंने नागपुर में उद्यमियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी आदमी सिर्फ हारने मात्रा से समाप्त नहीं होता है। गडकरी उद्यमियों को सफलता का पाठ पढ़ा रहे थे।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि चाहे वह व्यवसाय हो, सामाजिक कार्य हो या फिर राजनीति हो, इंसान के लिए मानवीय संबंध सबसे बड़ी ताकत होती है। इसे बनाए रखना चाहिए।
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मानवीय संबंध सबसे बड़ी ताकत होती है। इसलिए, किसी को कभी भी इस्तेमाल कर फेंकना नहीं चाहिए। अच्छे दिन हों या बुरे दिन, एक बार किसी का हाथ थाम लें तो उसे थामे रहें। उगते सूरज की पूजा न करें।"
गडकरी ने एक छात्र नेता के रूप में अपने दिनों को याद किया जब कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने उन्हें बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहा था। गडकरी ने कहा, "मैंने श्रीकांत से कहा कि मैं कुएं में कूदकर मर जाऊंगा लेकिन कांग्रेस में शामिल नहीं होऊंगा, क्योंकि मुझे आपकी पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है।"
युवा उद्यमियों को अपनी आकांक्षाओं को कभी नहीं छोड़ने के लिए कहते हुए केंद्रीय मंत्री ने उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की आत्मकथा में लिखे गए सुनहरे शब्दों को याद रखने के लिए कहा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story