
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक हो रही है. संसद भवन के उद्घाटन से पहले आयोजित इस मीटिंग से कई मुख्यमंत्रियों ने दूर रहने का फैसला किया है. दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल समेत अन्य विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम मोदी की अगुवाई में होने वाली मीटिंग में शामिल नहीं होंगे. मीटिंग में आठ सूत्रीय खास मुद्दों पर चर्चा होगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पंजाब के सीएम भगवंत मान मीटिंग से दूर रहेंगे. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजनय, कर्नाटक के नए नवेले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मिटिंग में शामिल नहीं होंगे. हालांकि, कांग्रेस शासित राज्यों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मिटिंग में शामिल होंगे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi chairs the 8th Governing Council meeting of Niti Aayog on the theme of 'Viksit Bharat @ 2047: Role of Team India' at the new Convention Centre in Pragati Maidan, Delhi. pic.twitter.com/6W0igz0WD8
— ANI (@ANI) May 27, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





