भारत

नीता अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में किया परफॉर्म, वीडियो

Nil dhankar
4 March 2024 7:19 AM IST
नीता अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में किया परफॉर्म, वीडियो
x

जामनगर। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हस्ताक्षर सेरेमनी और महाआरती के साथ खत्म हुआ। इस दौरान नीता अंबानी ने शक्ति और ताकत की अवतार मां अंबे को समर्पित एक पवित्र भजन, विश्वम्भरी स्तुति पर भावपूर्ण प्रदर्शन प्रस्तुत किया। वहीं महाआरती के बाद एकॉन, सुखबीर और हार्डी संधू ने अपने गानों पर सेलेब्स को थिरकने पर मजबूर किया। यहां देखिए रविवार के जश्न के फोटोज और वीडियोज।

बता दें कि तीसरे दिन रविवार को भी कई मेहमान जामनगर पहुंचे। इनमें असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत शामिल रहे। वहीं महाआरती का भव्य आयोजन होने के बाद के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हस्ताक्षर सेरेमनी हुई। इस दौरान वहां मौजूद सभी सेलेब्स का एक से बढ़कर एक ट्रैडिशनल लुक देखने को मिला। हालांकि इस दौरान अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने अपनी एंट्री से पूरी लाइमलाइट चुरा ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर राधिका मर्चेंट की कुछ वीडियोज सामने आई है, जिसमें उनका राॅयल अंदाज देखते ही बन रहा है।


Next Story