भारत

एनआईटी में प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर पद पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

jantaserishta.com
21 March 2026 8:33 AM IST
एनआईटी में प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर पद पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
x
रायपुर: देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर (एनआईटी) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), रायपुर ने प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर (आईसीटी) के पद पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
एनआईटी रायपुर की ओर से जारी पद के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पद के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे लास्ट डेट के शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दें।
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक या एमएससी/एमसीए की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 1,770 रुपए तय किया गया है। ध्यान दें, एप्लीकेशन फीस जमा करने के बाद ही आपके फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 15 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार की सैलरी वेतन स्तर-14 (7वां सीपीसी) के तहत प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को एप्लीकेशन के साथ अटैच करें। फिर आवेदन को एक लिफाफे में डालकर 'रजिस्ट्रार, एनआईटी रायपुर, जीई रोड, रायपुर, 492010, छत्तीसगढ़' पते पर पोस्ट कर दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story