भारत

निशिकांत दुबे ने शशि थरूर को आईटी कमेटी के चेयरमैन पद से हटाने की मांग की

jantaserishta.com
28 July 2021 1:08 PM IST
निशिकांत दुबे ने शशि थरूर को आईटी कमेटी के चेयरमैन पद से हटाने की मांग की
x

फाइल फोटो 

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शशि थरूर को आईटी स्टैंडिग कमेटी के चेयरमैन पद से हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि शशि थरूर के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाकर आईटी स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन पद से हटाया जाए.

बीजेपी सांसद ने शशि थरूर पर मनमानी का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि जब तक थरूर नहीं हटाए जाते तब तक हम मीटिंग में नहीं जाएंगे.
बता दें कि मंगलवार को इंफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी की पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई थी. इसका बीजेपी सांसदों ने बहिष्कार कर दिया. संबंधित कमेटी में शामिल भाजपा सांसदों ने चेयरमैन शशि थरूर पर मनमानी करने का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि शशि थरूर बैठक में अपना एजेंडा चलाने की कोशिश करते हैं.
इस बैठक का एजेंडा सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) बिल-2021 के प्रारूप के संदर्भ में भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के कामकाज की समीक्षा करना था. समिति में शामिल बीजेपी सदस्य बैठक शुरू होने से पहले ही बाहर चले गए. उनका कहना था कि बैठक के एजेंडे के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया गया था.
बता दें कि पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष के तेवर तीखे हैं, जिसके चलते अब तक संसद की कार्यवाही बाधित रही है. इस मामले में विपक्ष दलों के नेता प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जवाब मांग रहे हैं. संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से इस मुद्दे पर जवाब दिया गया था, लेकिन विपक्ष पीएम और गृहमंत्री से जवाब की मांग पर अड़ा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story