भारत
नीतीश की राजनीतिक विरासत को बनाए रखने में सफल होंगे निशांत: पप्पू यादव
jantaserishta.com
8 March 2026 12:10 PM IST

x
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हम तो बिहार के लोगों की ही बात करेंगे। अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो वह जेडीयू को एकजुट रखेंगे और नीतीश कुमार की विरासत को बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू के नेतृत्व के लिए निशांत कुमार को बहुत पहले ले आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सवाल जदयू या उसके कार्यकर्ताओं का नहीं है।
पप्पू यादव ने कहा कि सवाल है कि नीतीश कुमार के प्रति बिहार की जनता का अटूट विश्वास रहा है। एसे में उनका इतनी जल्दी निर्णय लेना या फिर बिहार छोड़ना, ये बिहार के लोगों की पसंद नहीं हो सकती। नीतीश कुमार आज भी बिहार की जनता की पसंद है। निशांत कुमार देर आए लेकिन दुरुस्त आए। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जनता दल युनाइटेड के कार्यकर्ता और जदयू के प्रति जिस वर्ग का विश्वास पुरजोर था। उस विश्वास को बनाए रखने में और नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को बनाए रखने में निशांत सफल होंगे।
बता दें कि निशांत कुमार रविवार को जदयू ज्वाइन कर रहे हैं। उनके जदयू में शामिल होने के अवसर पर समर्थकों ने पटना की सड़कों को निशांत कुमार के पोस्टर से पाट दिया है। जदयू दफ्तर मे भी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। रविवार दोपहर एक बजे निशांत कुमार पार्टी ज्वाइन करेंगे, जहां पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
काफी लंबे वक्त से निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने की अटकलें चल रही थी। अब रविवार को निशांत आधिकारिक तौर से जदयू की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को जानकारी दी थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में शुक्रवार को विधानमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में हम लोगों ने सीएम नीतीश के सामने निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग की, जिसे सीएम ने स्वीकार कर लिया है। रविवार को निशांत कुमार जदयू ज्वाइन करेंगे। इसके बाद वे अगले दिन से पार्टी के लिए काम करना शुरू कर देंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





