भारत

BIG BREAKING: निर्मला सीतारमण का अडानी मामले पर बयान, वित्त मंत्री ने कही ये बड़ी बात

jantaserishta.com
4 Feb 2023 2:39 PM IST
BIG BREAKING: निर्मला सीतारमण का अडानी मामले पर बयान, वित्त मंत्री ने कही ये बड़ी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट की वजह से बीते दिन देश की संसद में विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया. गिरते शेयरों की वजह से अडानी ग्रुप के मार्केट कैपिटलाइजेश में भारी गिरावट आई है. अडानी के मामले पर मचे बवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब बड़ा बयान दिया है. वित्त मंत्री ने कहा है कि भारत की स्थिति किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुई है.
उन्होंने कहा कि हमारा विदेशी मुद्रा भंडार पिछले दो दिनों में बढ़कर 8 मिलियन डॉलर हो गया है. FII का आना-जाना और FPO का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अडानी के मामले से भारत की छवि और स्थिति प्रभावित नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि नियामक अपना काम करेंगे. रिजर्व बैंक ने अपना बयान जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि पहले भी FPO वापस लिए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story