भारत

वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री बोले बजट में सभी का रखा ध्यान

jantaserishta.com
1 Feb 2022 8:45 AM IST
वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री बोले बजट में सभी का रखा ध्यान
x

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण. बजट को लेकर सुबह 10:10 बजे कैबिनेट की मीटिंग होगी. कैबिनेट की मंजूरी के बाद बजट लेकर वित्त मंत्री संसद पहुंचेंगी. ठीक 11 बजे उनका बजट भाषण शुरू होगा.

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत किशनराव कराड वित्त मंत्रालय पहुंच गए हैं. पंकज चौधरी ने कहा कि देश के पीएम और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में देश के सभी सेक्टर की भावनाओं को देखते हुए एक समावेशी बजट आने वाला है जिससे निश्चत तौर से देश के लोगों का कल्याण होगा और देश भी आगे बढ़ेगा.
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि बजट में यह कोशिश रहेगी कि सभी के लिए कुछ ना कुछ हो. कहा गया कि बजट तैयार करते वक्त समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है. पंकज बोले कि थोड़ा धीरज रखिए, बजट से सभी लोग बेहद खुश होंगे.
आज पेश होने वाले बजट में कोरोना वैक्सीन की जो बूस्टर डोज लग रही है, उसके लिए भी रकम आवंटित हो सकती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story