भारत

निर्मला सीतरमण ने अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन से की मुलाकात

jantaserishta.com
23 Feb 2023 1:13 PM IST
निर्मला सीतरमण ने अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन से की मुलाकात
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बेंगलुरू में जी20 वित्त मंत्रियों की सेंट्रल बैंक गवर्नर्स (एफएमसीबीजी) की पहली बैठक से पहले अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन से मुलाकात की। दोनों ने 2023 में भारत की अध्यक्षता में जी20 फाइनेंस ट्रैक प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
दोनों ने जस्ट एनर्जी ट्रांजिशन पार्टनरशिप और दोनों पक्षों के लिए संभावित टेकअवे के अलावा बहुपक्षीय विकास बैंकों, वैश्विक ऋण कमजोरियों, क्रिप्टो संपत्ति और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने पर चर्चा की।
सीतारमण और येलन ने आगे सहमति व्यक्त की कि कोविड-19 महामारी से सीखे गए सबक को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और भविष्य में महामारी जैसे झटकों के लिए तैयारियों को बढ़ाने की जरूरत है।
सीतारमण आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ दो दिवसीय एफएमसीबीजी बैठक की अध्यक्षता करेंगी, जो शुक्रवार से शुरू हो रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story