भारत

युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाली पाइप, लोगों में गुस्सा

jantaserishta.com
9 Nov 2022 3:57 PM IST
युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाली पाइप, लोगों में गुस्सा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

युवती के दोनों हाथों पर ओम लिखा है और एक हाथ में RM लिखा है.
फरीदाबाद: फरीदाबाद में निर्भया जैसी दरिंदगी देखने को मिली है. सेक्टर-7 इलाके के एक पार्क में अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ युवती लाश पड़ी मिली. युवती के प्राइवेट पार्ट में पाइपनुमा चीज डाली गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, लाश 2 से 3 दिन पुरानी है. मृतका की उम्र करीब 32 साल के करीब है. युवती के दोनों हाथों पर ओम लिखा है और एक हाथ में RM लिखा है. डेड बॉडी को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए कई टीमें बनाई गई है. युवती ने सूट पहना हुआ था और उसके नीचे के कपड़े गायब थे. सर पर चोट के निशान थे, जिसमें से खून बहकर सूख चुका था. पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के लिए आईपीसी की धारा 302 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पुलिस से महिला के प्राइवेट पार्ट में पाइप डाले जाने के बारे में पूछा गया, तो पुलिस ने गोलमोल जवाब दिया. पुलिस दावा कर रही है कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. पुलिस की कई टीमें इस मामले को सुलझाने में लगी हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती की कहीं दूसरी जगर पर हत्या करके उसे यहां फेंका गया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. SHO दलबीर सिंह का कहना है कि युवती के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story