भारत
स्कूल जा रहे छात्र की चाकू मारकर हत्या, वजह हैरान कर देगी!
jantaserishta.com
19 April 2023 3:10 PM IST

x
फैली सनसनी.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के गोपालगंज जिले में घर से स्कूल जा रहे नवीं कक्षा के एक छात्र की बुधवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना बरौली थाना क्षेत्र के बाटरडेह गांव में सुबह 6.30 बजे की है।
बरौली थाना के एसएचओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक उज्ज्वल कुमार ने छात्र प्रतीक कुमार पटेल के गले पर चाकू से वार कर दिया। प्रतीक की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हत्या का कारण प्रतीक और आरोपी के परिवारों के बीच संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। कुछ साल पहले प्रतीक के पिता अजय पटेल की भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
पिता की मौत के बाद प्रतीक बाटरडेह गांव में अपने मामा के घर पर रह रहा था।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-27 पर छात्र के शव को रखकर प्रदर्शन किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





