भारत

नौ साल की बच्ची से उसके जीजा ने किया दुष्कर्म, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
9 Dec 2021 7:41 AM IST
नौ साल की बच्ची से उसके जीजा ने किया दुष्कर्म, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: राजधानी के गोविंदपुरी में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई हैं। नौ साल की बच्ची से उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद से बच्ची अवसाद में चली गई। परिजन जब उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो उसने आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित बच्ची परिवार के साथ गोविंदपुरी इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता व भाई-बहन हैं। पीड़िता की बड़ी बहन की शादी शादी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले युवक के साथ हुई है। इस साल रक्षाबंधन पर उसकी उसकी बहन अपने पति के साथ भाई को राखी बांधने के लिए आई हुई थी। शाम को परिजन बाहर चले गए। घर में बच्ची व उसके जीजा थे। इस दौरान बच्ची के जीजा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद से वह गुमसुम रहने लगी और अवसाद में चली गई। परिजन बच्ची को गुमसुम देखकर परेशान रहने लगे। वह परिजनों को कारण भी नहीं बता रही थी।
परिजनों ने जादू-टोना समझाकर झाड-फूंक कराया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां बच्ची की काउसलिंग की गई। इसके बाद बच्ची ने आप बीती सुनाई। मंगलवार को परिजनों ने गोविंदपुरी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story