भारत

अनाथालय से 9 लड़कियां गायब, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
18 Oct 2024 4:16 PM IST
अनाथालय से 9 लड़कियां गायब, मच गया हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

बाथरूम में लगे रोशनदान की ग्रिल हटाकर...
लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज स्थित श्रीराम ओघौगिक अनाथालय से नौ किशोरियां गायब हो गई। शुक्रवार सुबह गिनती के वक्त किशोरियां की संख्या कम मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर अलीगंज पुलिस छानबीन में जुट गई। दो किशोरियों को तलाश कर वापस अनाथालय के सुपुर्द किया गया। बची हुई सात किशोरियों की तलाश के लिए टीमें बाराबंकी, बहराइच, अयोध्या और सीवान रवाना की गई है।
एसीपी अलीगंज बृजनारायण सिंह के मुताबिक सेक्टर-ए स्थित श्रीराम ओघौगिक अनाथालय प्रशासन ने शुक्रवार सुबह बच्चियों के गायब होने की सूचना दी थी। जांच में पता चला कि बाथरूम में लगे रोशनदान की ग्रिल हटा कर किशोरियों बाहर निकल गई। जिसकी जानकारी काफी देर बाद अनाथालय प्रशासन को हुई। एसीपी ने बताया कि सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद तिवारी की टीम छानबीन में जुट गई। दो किशोरियों को समय रहते तलाश कर वापस अनाथालय भेजा गया। वहीं, सात किशोरियां लापता है। जो बाराबंकी, बहराइच, अयोध्या और सीवान की रहने वाली है। तलाश के लिए टीम प्रयास कर रही है। बस और रेलवे स्टेशनों पर भी किशोरियों के बारे में अलर्ट किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story