
x
जयपुर: राजस्थान के झालावाड़ जिले में शादी समाराेह से लौट रहे नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे लोग जिस वैन में सवार थे, वह एक ट्रक से टकरा गई। वैन में 10 लोग सवार थे और वे मध्य प्रदेश के डूंगरी (खिलचीपुर) में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
यह हादसा जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में भोपाल रोड पर आज सुबह तीन बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अकलेरा पुलिस थाने के निरीक्षक संदीप विश्नोई ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
इंस्पेक्टर ने कहा, "अस्पताल ले जाए गए 10 घायलों में से नौ को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक का इलाज किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है।" विश्नोई ने बताया, अकलेरा कस्बे से शुक्रवार को एक बारात मध्य प्रदेश के खिलचीपुर इलाके में गई थी। वैन में सवार 10 लोग शनिवार देर रात शादी समारोह से लौट रहेे थे। इसी दौरान ''एनएच-52 पर अकलेरा के पास उनकी वैन एक ट्रक से टकरा गई।''
मृतकों में से सात एक ही गांव के थे और उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मौतों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा," हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सुनकर मन दुखी है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।" उन्होंने कहा, "शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस कठिन समय में हम आपके साथ हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





