मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे परिवार के नौ लोग गंगा में डूबे, छह को निकाला

संभल: यूपी के संभल जिले के रजपुरा क्षेत्र में श्रीहरि बाबा बांध आश्रम गंगाघाट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे एक ही परिवार के नौ लोग गंगा में डूब गए। चीख- पुकार सुनकर पास के खेत में काम रहे ग्रामीण दौड़े। इनमें से एक महिला ने बिना कुछ परवाह किए तुरंत अपनी साड़ी उतारकर पानी में फेंक दी और उसकी मदद से छह लोग डूबने से बच गए। ग्रामीणों ने उनको खींचकर बाहर निकाला। इसी बीच पुलिस व पीएएसी के अलावा एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची। गंगा में डूबी अन्य तीन किशोरियों को तलाश किया लेकिन शाम तक उनका कोई पता नहीं चल पाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





