भारत

सीमा से 9 विदेशी जानवर बरामद, पेट्रोलिंग टीम को देख बदमाश मौके से जानवरों को सड़क पर छोड़कर फरार

jantaserishta.com
11 April 2023 10:56 AM IST
सीमा से 9 विदेशी जानवर बरामद, पेट्रोलिंग टीम को देख बदमाश मौके से जानवरों को सड़क पर छोड़कर फरार
x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम पुलिस ने सोमवार को असम-मिजोरम सीमा से लगे कछार जिले से नौ विदेशी जानवरों को बरामद किया, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बरामद जानवरों की प्रजातियों में सात मकड़ी बंदर और दो काले और सफेद ऱफ्ड लेमूर शामिल हैं, जिन्हें पशु तस्करों द्वारा धोलाई क्षेत्र में पिंजरों में रखा गया था। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमाल महतो ने आईएएनएस को बताया, हमने धोलाई में सैफई रोड से नौ विदेशी जानवरों को बरामद किया है, जो असम के कछार जिले को मिजोरम के कोलाशिब जिले से जोड़ता है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस पेट्रोलिंग टीम को देख बदमाश मौके से जानवरों को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। महतो ने कहा, इन विदेशी जानवरों को शायद मिजोरम-असम मार्ग का उपयोग करके म्यांमार या इंडोनेशिया से तस्करी कर लाया गया था। हमें संदेह है कि कुछ स्थानीय लोग भी पशु तस्करी में शामिल हैं और हम बदमाशों को पकड़ने के लिए हर पहलू की जांच कर रहे हैं।
जानवरों को असम चिड़ियाघर प्राधिकरण को सौंप दिया गया है। दक्षिणी असम में मुख्य वन संरक्षक, पी. शिव कुमार ने कहा, प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई और जानवरों को स्वस्थ पाया गया। उन्हें गुवाहाटी के चिड़ियाघर में रखा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story