भारत

मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले 9 गिरफ्तार, पढ़ें पूरा खुलासा, VIDEO

jantaserishta.com
28 Jan 2025 7:00 PM IST
मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले 9 गिरफ्तार, पढ़ें पूरा खुलासा, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों गैंग मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करते थे। इनके पास से पुलिस ने लाखों का माल बरामद किया है। पहले मामले में सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक आरआरयू और तीन चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सन्नी कुमार, पंकज और कुलदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे मामले में थाना फेज-2 पुलिस ने मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के दो आरआरयू, चोरी करने में इस्तेमाल उपकरण, दो कार और तीन चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को थाना फेज-2 पुलिस ने छह आरोपियों शानु, अंकित कुमार, राज मीणा, साहिल सैफी, अयांश उर्फ प्राशू और नईम मलिक को थाना क्षेत्र के डी-ब्लॉक में बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं, जो एनसीआर क्षेत्र में रात में मोबाइल टावर पर चढ़कर कीमती उपकरणों की चोरी करते थे। गैंग चोरी किए गए सामान, आरआरयू और अन्य उपकरण को मेरठ स्थित अपने साथी नदीम को बेच देते थे।
जांच में पता चला है कि आरोपी गौतम बुद्धनगर जिले में गाड़ी से रेकी करते थे। अगर किसी को शक होता था तो खुद को यात्री बताते थे। गैंग के शातिर उन मोबाइल टावर को निशाना बनाते थे, जिनमें गार्ड की तैनाती नहीं होती थी। पूछताछ में यह भी पता चला है कि सभी अलग-अलग राज्यों से आकर एनसीआर में किराए की टैक्सी लेते थे और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story