भारत

NIMCET 2022: ऑनलाइन एप्‍ल‍िकेशन प्रक्र‍िया 4 अप्रैल से होगी शुरू

Teja
20 March 2022 1:03 PM GMT
NIMCET 2022: ऑनलाइन एप्‍ल‍िकेशन प्रक्र‍िया 4 अप्रैल से होगी शुरू
x
नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर ने एनआईएमसीईटी 2022 परीक्षा की तारीख (NIMCET 2022 exam dates) घोष‍ित कर दी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर ने एनआईएमसीईटी 2022 परीक्षा की तारीख (NIMCET 2022 exam dates) घोष‍ित कर दी है. तारीख की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर की गई है. परीक्षा के लिए एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म (NIMCET application form 2022) 4 अप्रैल को जारी होगा. एप्‍ल‍िकेशन प्रक्र‍िया में, रजिस्‍ट्रेशन (NIMCET 2022 registration), एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म भरना (NIMCET 2022 application form), डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करना (NIMCET 2022 documents) और फीस का भुगतान (NIMCET 2022 fee) शामिल होगा. आवेदन फॉर्म (NIMCET 2022 application form) भरने की आखिरी तारीख 4 मई है.

इस साल यह परीक्षा (NIMCET 2022 exam) 20 जून को होने वाली है. परीक्षा, ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी. उम्‍मीदवार आखिरी तारीख से पहले NIMCET 2022 परीक्षा के लिए एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म भर सकते हैं और उनके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.
महत्‍वपूर्ण तारीख
फॉर्म (NIMCET 2022 form) कब जारी किया जाएगा: 4 अप्रैल 2022
एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म (NIMCET 2022 application form) जमा करने की आखिरी तारीख: 4 मई 2022
एडमिट कार्ड (NIMCET 2022 Admit card) : 6 जून 2022
परीक्षा की तारीख (NIMCET 2022 exam date) : 20 जून 2022
रिजल्‍ट (NIMCET 2022 Result) : 5 जुलाई 2022
ऐसे भरें फॉर्म
1. NIMCET जमशेदपुर की आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाएं.
2. एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म के लिंक पर क्‍ल‍िक करें.
3. रजिस्‍ट्रेशन (NIMCET registration 2022) करें और अपना निजी विवरण भरें.
4. एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म भरें.
5. डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड करें.
6ः एप्‍ल‍िकेशन फीस भरें.
7. प्रीव्‍यू देखें और एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म भरें.


Next Story