भारत

चलती कार का शीशा तोड़ घुसी नीलगाय, विचलित करने वाला है ये VIDEO

jantaserishta.com
24 Feb 2022 1:40 PM IST
चलती कार का शीशा तोड़ घुसी नीलगाय, विचलित करने वाला है ये VIDEO
x
आप भी देखें।

हापुड़: हापुड़ के कोतवाली इलाके के झड़ीना गांव के पास तेजी से आई नीलगाय ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई शीशें को तोड़कर नीलगाय कार के अंदर घुस गई। जिसमें नीलगाय की मौत हो गई। जबकि, कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की सहायता से जैसे-तैसे नील गाय को बाहर निकाला गया।

बुधवार की शाम मेरठ के गांव असीलपुर निवासी फुरकान अहमद कार से अपने गांव लौट रहा था। जब वह मध्य गंगा नहर पटरी पर झड़ीना गांव के पास पहुंचा तो अचानक तेज गति से आई नीलगाय की कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि आगे का शीशा टूट गया और नीलगाय कार में घुस गई। हादसा होने पर काफी लोग एकत्र हो गये। घायल कार चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इस दौरान नील गाय ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र कुमार बिल्लू ने वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे-तैसे गाय को बाहर निकाला गया।
कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि कार से टकराकर नील गाय की मौत हो गई। जबकि, चालक घायल हुआ है। उसका अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story