भारत

नाइटक्लब अग्निकांड: 25 मौतों के जिम्मेदार लूथरा ब्रदर्स भारत पहुंचे, हुए गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Dec 2025 2:13 PM IST
नाइटक्लब अग्निकांड: 25 मौतों के जिम्मेदार लूथरा ब्रदर्स भारत पहुंचे, हुए गिरफ्तार
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: गोवा के अरपोरा में 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के मालिक, जहां आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी, गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को दिल्ली लाया गया. लूथरा ब्रदर्स IGI एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं. भारतीय एजेंसियां उन्हें लेकर दिल्ली पहुंची हैं. इमिग्रेशन एरिया के अंदर गोवा पुलिस की टीम मौजूद है, जहां औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

योजना के मुताबिक ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दोनों भाइयों को आज देर रात गोवा लाया जाएगा. गोवा पहुंचते ही उन्हें सीधे अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा, जहां उनसे इस मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों को 17 दिसंबर को मापुसा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है.

इस बीच गोवा सरकार ने मामले की मजबूती से पैरवी के लिए कानून विभाग और अभियोजन विभाग के अधिकारियों को शामिल करते हुए एक विशेष कानूनी टीम का गठन किया है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 लगाई है, जिसके तहत अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है. जांच अधिकारी लूथरा ब्रदर्स पर लगे सभी आरोपों और नियम उल्लंघनों से जुड़े सबूत जुटा रहे हैं, ताकि अदालत में एक मजबूत मामला पेश किया जा सके.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null