भारत

कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान शून्य से नीचे

jantaserishta.com
17 Dec 2022 11:04 AM IST
कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान शून्य से नीचे
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को भी रात का तापमान शून्य से नीचे रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
श्रीनगर में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 4.3 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में तापमान माइनस 12.1 डिग्री रहा, जबकि द्रास और लेह के आंकड़ों का अभी इंतजार है।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, कटरा में 7.8, बटोटे में 4.3, बनिहाल में 2.6 और भद्रवाह में 2.1 डिग्री रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story