भारत

पुदुचेरी में 31 जनवरी तक के लिए नाइट कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सब बंद

jantaserishta.com
31 Dec 2021 11:53 AM IST
पुदुचेरी में 31 जनवरी तक के लिए नाइट कर्फ्यू, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सब बंद
x

नई दिल्ली: पुदुचेरी में ओमिक्रॉन व कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात 11 बजे से शाम पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यह प्रतिबंध 31 जनवरी 2022 तक लागू रहेगा।

दो दिन में बढ़ गए सात हजार मामले
देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 16,746 नए मामले सामने आए। यह गुरुवार के मुकाबले तीन हजार ज्यादा मामले हैं। वहीं इससे पहले बुधवार को भी चार हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़े थे। अब देश में कोरोना के 91,361 सक्रिय संक्रमित हो गए हैं।
मिजोरम में 9.69% संक्रमण दर
मिजोरम में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। यहां पर संक्रमण दर 9.69 प्रतिशत पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 243 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल सक्रिय संक्रमित 1,658 हो गए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story