भारत

इस राज्य में भी लगा नाइट कर्फ्यू, आज आधी रात से लागू हो जाएगी नई गाइडलाइन

jantaserishta.com
24 Dec 2021 9:02 PM IST
इस राज्य में भी लगा नाइट कर्फ्यू, आज आधी रात से लागू हो जाएगी नई गाइडलाइन
x
पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 100 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया. यहां रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध रहेंगे. सिर्फ जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी. इसके अलावा सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है.

Omicron: महाराष्ट्र में क्या खुला क्या रहेगा बंद?
- क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए महाराष्ट्र में किसी भी तरह के जमावड़े पर रोक लगा दी गई है. यहां नाइट कर्फ्यू के दौरान 5 से ज्यादा लोग भी इकट्ठे नहीं हो पाएंगे.
- शादियों में बंद हॉल में 100 लोगों की इजाजत होगी. जबकि खुली जगहों पर कुल क्षमता का 25% या 250 लोग इकट्ठा हो पाएंगे. यही राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों पर भी लागू होगा. स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान क्षमता के सिर्फ 25% लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी.
- होटल , रेस्टोरेंट, जिम, स्पा, सिनेमा हॉल में कुल क्षमता के 50% लोग बैठ सकेगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story