भारत

भोपाल में लगा नाईट कर्फ्यू, इन सुविधाओं की मिलेगी छूट

jantaserishta.com
12 April 2021 8:26 PM IST
भोपाल में लगा नाईट कर्फ्यू, इन सुविधाओं की मिलेगी छूट
x

Demo Pic

बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोपाल। सरकार ने राजधानी भोपाल में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। शहर में पिछले 24 घंटे में रेकॉर्ड 824 मामले मिलने के बाद यह फैसला किया गया है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान किराना दुकानों से होम डिलीवरी हो सकेगी और सब्जी तथा दूध की दुकानें खुली रहेंगी। बैंक और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। रेहड़ी-ठेले से भी सब्जी-फलों की बिक्री जारी रहेगी।प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने भोपाल को पूरी तरह लॉक करने का सुझाव दिया था, पर लोगों की सहूलियत के लिए कुछ छूटें देने का फैसला किया गया है।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान मिलेगी ये छूटें
अस्पताल, नर्सिंग होम, मेडिकल इंश्योरेंस कंपनी और अन्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं खुली रहेंगी।
दवा, सब्जी-फल, दूध की दुकानें खुली रहेंगी।
किराना दुकानें खुलेंगी, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी।
पेट्रोल पंप, बैंक और एटीएम भी खुले रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story