राजधानी में नाइट कर्फ्यू का हो सकता है ऐलान, सरकार ने हाईकोर्ट में कही ये बड़ी बात

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है. दिल्ली हाई कोर्ट में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने कहा कि हम कोरोना संकट को कम करने के लिए नाइट कर्फ्यू जैसे विकल्प पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.
दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने बाकी राज्यों की तरह नाइट कर्फ्यू लगाने पर केजरीवाल सरकार से सवाल जवाब किया. इस पर दिल्ली सरकार ने कहा कि हम अभी किसी भी तरह के कर्फ्यू लगाने के फैसले पर नहीं पहुंचे हैं, हालांकि नाइट कर्फ्यू पर विचार किया जा रहा है, लेकिन कोरोना के हालात को देखने के बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा.
दिल्ली में कोरोना के हालात में सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि आईसीयू बेड को लेकर हमारे पिछले आदेश पर आपका अनुपालन अपर्याप्त है. इस पर दिल्ली सरकार ने कहा कि 6-8 दिनों में दिल्ली के अंदर आईसीयू बेड की संख्या बढ़ जाएगी. सरकार ने कहा कि हम RWA के साथ भी बात कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





