नाइट कर्फ्यू का ऐलान, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता

चंडीगढ़. वैक्सीनेशन के बीच देश के कई क्षेत्रों में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पंजाब में भी कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं. संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जालंधर में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जालंधर में शनिवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू (Jalandhar Night Curfew) लगा रहेगा. इस दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी. नाइट कर्फ्यू में सिर्फ जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी. हालांकि ये नाइट कर्फ्यू कब तक रहेगा इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





