भारत
फ्लैट में नाइजीरियाई महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
28 April 2023 5:59 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिणी दिल्ली के एक फ्लैट में शुक्रवार को एक नाइजीरियाई महिला का शव चादर में लिपटा और एक बक्से में बंद पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फ्लैट को नाइजीरियाई नागरिक ओबीजोन अलेक्जेंडर द्वारा किराए पर लिया गया था। अलेक्जेंडर फरार बताया जा रहा है। शुरुआती जांच से पता चला है कि महिला की कई दिन पहले हत्या की गई होगी।
पुलिस के मुताबिक, मैदानगढ़ी थाने में पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह 11.21 बजे फोन आया। दक्षिण के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने कहा, फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि श्रीराम अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट से दुगर्ंध आ रही है। फ्लैट पिछले तीन दिनों से बंद है।
सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चिराग दिल्ली निवासी फ्लैट के मालिक रविंदर सहरावत को भी मौक पर बुलाया। एक चाबी बनाने वाले को बुलाकर फ्लैट का गेट खुलवाया गया।
पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने कहा कि महिला का शव बेडशीट में लिपटा हुआ था और फ्लैट के दाईं ओर के कमरे में बिस्तर पर पड़ा था।
डीसीपी ने कहा, फ्लैट के मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने ओबिजोन को 12,000 रुपये में फ्लैट किराए पर दिया था। हालांकि, वह मौके पर नहीं मिला।
पुलिस टीमें अपराध क्रम का पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही हैं। डीसीपी ने कहा, कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
Tagsदक्षिणी दिल्लीदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसनाइजीरियाई महिलाsouth delhidelhidelhi newsdelhi policenigerian woman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





