भारत
पुलिस की हिरासत से भाग निकला नाइजीरियाई, भीड़ का उठाया फायदा
jantaserishta.com
20 Aug 2023 1:54 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया एक नाइजीरियाई नागरिक दिल्ली के नरेला में अस्पताल की भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस हिरासत से भाग निकला। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस स्टेशन नरेला में एक सूचना प्राप्त हुई थी कि एफआरआरओ के स्थानीय अधिकारी नियमित प्रक्रिया के तहत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र (एसआरएचसी) अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए नाइजीरियाई नागरिकों इसायस और एकाजे को लेकर गए थे।
चेकअप के दौरान, इसायस ने अस्पताल के भीड़ का फायदा उठाया और परिसर से भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में पीएस नरेला में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
Tagsदिल्ली पुलिसनाइजीरियाई नागरिकनाइजीरियाईमेडिकल जांचनरेलाdelhi policenigerian citizennigerianmedical examinationnarela
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





