भारत
डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 April 2023 12:21 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 48 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक को दिल्ली के द्वारका से पकड़ा गया है और उसके कब्जे से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 300 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान नाइजीरिया के इमो स्टेट निवासी नामदी पीटर ओग्यूगबुलेम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, द्वारका के एंटी-नारकोटिक्स सेल के कर्मचारियों को मादक पदार्थों के तस्करों के बारे में खुफिया जानकारी विकसित करने का काम सौंपा गया था, जो द्वारका में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा, "8 अप्रैल को अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की वेरिफिकेशन के लिए पुलिस टीम उत्तम नगर इलाके में थी। इसी दौरान पीर बाबा रोड पर एक विदेशी आया, जिसे टीम ने रोक लिया।"
डीसीपी ने कहा, "नामदी को वीजा और पासपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया था, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद रंग का पॉलीथिन युक्त पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर 300 ग्राम हेरोइन निकली।"
अधिकारी ने कहा, "उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और नामदी को गिरफ्तार कर लिया गया।"
Tagsनाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तारनाइजीरियाईहेरोइनडेढ़ करोड़ की हेरोइनNigerian citizen arrestedNigerianheroinheroin worth 1.5 million
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





