भारत
ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ाया, 60 लाख की हेरोइन भी बरामद
jantaserishta.com
19 April 2023 1:14 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एक नाइजीरियाई नागरिक को राष्ट्रीय राजधानी में ड्रग्स की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने 60 लाख रुपये कीमत की 60 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय इबुका ओजोर के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया के अनंबरा राज्य का रहने वाला है।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने बताया कि पोसवाल चौक, मोहन गार्डन के पास एक विदेशी ड्रग सप्लायर के आने के संबंध में सोमवार को जरुरी इनपुट मिला था।
डीसीपी ने कहा, टीम द्वारा जानकारी को वेरिफाइ किया गया। इनपुट के आधार पर पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाया और रात 9 बजकर 39 मिनट पर इलाके में दबिश दी। मुखबिर की निशानदेही पर टीम ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद रंग की पॉलीथिन बरामद हुई, जिसकी फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर 60 ग्राम हेरोइन निकली।
Tagsनाइजीरियाई नागरिकड्रग्स सप्लाईड्रग्सदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसnigerian citizendrugs supplydrugsdelhidelhi newsdelhi police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





