भारत

नाइजीरिया का नागरिक गिरफ्तार, 10 करोड़ की कोकीन जब्त

jantaserishta.com
3 April 2026 12:20 PM IST
नाइजीरिया का नागरिक गिरफ्तार, 10 करोड़ की कोकीन जब्त
x
बड़ी सफलता.
नई दिल्ली: दक्षिण जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऑपरेशन कवच 13.0 के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने उच्च गुणवत्ता वाली 1.031 किलो कोकीन जब्त की और इस ड्रग सप्लाई सिंडिकेट का मुख्य सदस्य को धर दबोचा। जब्त की गई कोकीन की बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
आरोपी एक नाइजीरियन नागरिक है, जो दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में कोकीन की सप्लाई करता था और उसका नेटवर्क काफी बड़ा था। आरोपी का नाम जॉन चिबुइके (35 साल) है। वह मेहरौली के इस्लाम कॉलोनी में रहता है। जॉन पहले भी 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामले में शामिल था।
ऑपरेशन कवच 13.0 के दौरान स्पेशल स्टाफ ने आरोपी जॉन चिबुइके को इस्लाम कॉलोनी स्थित उसके घर में घेरकर पकड़ा। टीम ने मैनुअल और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी को ट्रैक किया और उसके घर में रेड कर 1.031 किलो कोकीन जब्त कर ली।
ऑपरेशन की टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अनुज कुमार (आईसी/स्पेशल स्टाफ) ने किया और एसीपी अभिनेन्द्र जैन की देखरेख में यह कार्रवाई हुई। टीम में एसआई अमित ग्रेवाल, एसआई मनीष फोगाट, एचसी अक्षय, एचसी राकेश, एचसी संतवीर, एचसी मनीष, कॉन्सटेबल अंकित और कॉन्सटेबल सुरेन्द्र शामिल थे।
यह कार्रवाई ड्रग सप्लाई चेन को काफी बड़ा झटका देने वाली है। आरोपी को पकड़ने के साथ ही मेहरौली थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अभी भी जारी है और स्पेशल स्टाफ पूरे सिंडिकेट को तोड़ने की कोशिश कर रही है। सप्लाई चैन के अन्य सदस्य, अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक भी ट्रेस किए जा रहे हैं।
ऑपरेशन कवच 13.0 के तहत दक्षिण जिला पुलिस लगातार नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और इस तरह की बड़ी सफलता से नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story