भारत
अवैध रूप से नाइजीरिया भेजी जा रही थी लाखों की दवा, नाइजीरियन गिरफ्तार
jantaserishta.com
24 Aug 2023 1:52 PM IST

x
दवाइयों की एक बड़ी खेप बरामद की है।
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के औषधि विभाग और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने एक नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से दवाइयों की एक बड़ी खेप बरामद की है। इन दवाइयां को यह युवक नाइजीरिया लेकर जा रहा था।
इसके पास से इन दवाइयां का आठ लाख रुपए का बिल बरामद हुआ है। बिल युवक के नाम पर ही है जबकि ये बिल किसी संस्था या कंपनी के नाम पर होना चाहिए था। दवाई की मार्केट वैल्यू करीब 15 से 20 लख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई मंगलवार रात को हुई।
औषधि विभाग के निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात विभाग की टीम ने पुलिस के साथ सेक्टर बीटा टू से एक नाइजीरिया युवक को पकड़ा। तलाशी में युवक के पास से दवाइयों से भरे चार बाग मिले जिसमें एंटी कैंसर खून बनाने के अलावा कुल 20 दवाइयां थी। युवक दवाइयां को नाइजीरिया लेकर जा रहा था। रात में उसकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट थी।
उन्होंने बताया कि दवाइयों को विदेश ले जाने के मानक पूरे नहीं किए गए थे। दवाइयों का बिल किसी फॉर्म के नाम पर होना चाहिए, लेकिन दवाइयां का बिल युवक के नाम पर था। पूछताछ में नाइजीरिया युवक ने बताया कि वहां लोगों के लिए वह दवाइयां लेकर जा रहा है। दवाइयां को जांच के लिए लैब में भी भेजा गया है। कुछ दवाइयां ऐसी थी जो दो से आठ डिग्री के बीच में होनी चाहिए और उनके साथ की पैक लगा होना चाहिए लेकिन वह भी नहीं लगा हुआ था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





