
x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
Delhi दिल्ली: वैश्विक तनाव के बीच निवेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Gift Nifty में सोमवार शाम जोरदार तेजी देखी गई, जिससे भारतीय शेयर बाजार में संभावित बड़ी रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद बाजार का मूड अचानक बदल गया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि अगले 5 दिनों तक ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर कोई हमला नहीं किया जाएगा। इस फैसले को अमेरिका द्वारा सैन्य कार्रवाई को अस्थायी रूप से टालकर कूटनीतिक समाधान की दिशा में कदम माना जा रहा है।
इस खबर के बाद अमेरिकी बाजारों में भी सकारात्मक संकेत देखने को मिले। Dow Futures में करीब 1.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं Gift Nifty में 3.39 फीसदी से लेकर करीब 4 फीसदी तक उछाल देखने को मिला, जो 700 से 900 अंकों तक की तेजी को दर्शाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है, तो भारतीय शेयर बाजार में तेज रिकवरी देखने को मिल सकती है। हालांकि वास्तविक स्थिति का पता मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही चलेगा।
गौरतलब है कि सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। BSE Sensex 1836 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 601 अंक गिरकर 22,512 पर आ गया। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर Strait of Hormuz को लेकर विवाद के कारण बाजार दबाव में था। अब ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों में उम्मीद जगी है कि हालात सुधर सकते हैं और बाजार में तेजी लौट सकती है।
TagsGift Niftyडोनाल्ड ट्रंपईरान-अमेरिका तनावशेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी 50Dow Futuresस्ट्रेट ऑफ होर्मुजग्लोबल मार्केटस्टॉक मार्केट रिकवरीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsDonald TrumpIranSensexNifty 50मिडिल ईस्ट तनावStrait of Hormuzस्टॉक मार्केट
Next Story





