भारत
भतीजी को बनाया हवस का शिकार, मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कराई
jantaserishta.com
7 April 2026 5:35 PM IST

x
FIR दर्ज.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां भतीजी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ भिटौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. घटना के बाद से ही आरोपित फरार है.
दरअसल यूपी के महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर रह रही किशोरी के साथ उसके ही मामा के लड़के ने जबरन दुष्कर्म किया. जिससे किशोरी प्रेग्नेंट हो गई और कुछ दिन बीत जाने के बाद किशोरी ने इस बात की जानकारी अपने बुआ को दी. जिसके बाद मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ भिटौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया. जानकारी के अनुसार पीड़िता के मां की मृत्यु के बाद पिता की गलत आदतों की वजह से उसका पालन पोषण बचपन से ही उसकी बुआ करती हैं.
अपनी बुआ के घर वह बचपन से ही रह रही थी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने अपने मामा की लड़की के साथ बहला-फुसला कर अवैध संबंध बना लिया. जिससे वह गर्भवती हो गई. मामला सामने आने पर परिवार में हड़कंप मच गया. स्थिति गंभीर होने पर आरोपी की मां ने ही थाने में तहरीर देकर अपने ही बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और आरोपित की तलाश जारी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





