भारत
निधि हत्याकांड: आरोपी सूफियान को गोली लगी, पुलिस ने दबोचा
jantaserishta.com
18 Nov 2022 2:02 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
लव जिहाद का आरोप।
लखनऊ: निधि को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी सूफियान पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है. इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. दुबग्गा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सुफियान को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. यूपी पुलिस ने सुफियान पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था.
सुफियान की गिरफ्तारी के 5 टीमों का गठन किया गया था. उसके प्रदेश के बाहर जाने की आशंका जताई जा रही थी. हालांकि, पुलिस की सख्ती के चलते आरोपी लखनऊ से बाहर नहीं भाग सका था.
दरअसल, लखनऊ के दुबग्गा थाना इलाके में रहने वाले सूफियान ने 17 साल की युवती निधि को छत से नीचे फेंक दिया था. मृतका की मां का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से उनकी बेटी को तंग कर रहा था और उसका वीडियो होने की बात कहकर धर्मपरिवर्तन कर बेटी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था.
जॉइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पियूष मोर्डिया ने बताया था, निधि गुप्ता और आरोपी सूफियान आसपास रहते थे. डेढ़ साल से सूफ़ियान मृतका से दोस्ती करना चाहता था. दोनों परिवारों को उनके बारे में जानकारी थी. सूफियान ने निधि को एक मोबाइल फोन भी गिफ्ट दिया था. यह जानकारी होने पर मृतका के घरवाले सूफियान के घर गए थे.
दोनों परिवारों में झगड़ा होते देख निधि छत पर भागी और सूफियान उसके पीछे-पीछे छत पर गया. कुछ देर बाद मृतका के नीचे गिरने और चीखने का शोर मिला. इसके बाद घायल छात्रा को अस्पताल ले जाने के दौरान सूफियान भी साथ में था. पुलिस अब निधि के परिवारवालों के हर आरोप की जांच करने की बात कह रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





