भारत

तीन तलाक की लड़ाई लड़ने वाली निदा खान का शादी समारोह में विरोध, भाजपा नेत्री ने पति पर लगाए कई गंभीर आरोप

jantaserishta.com
31 March 2022 4:15 PM IST
तीन तलाक की लड़ाई लड़ने वाली निदा खान का शादी समारोह में विरोध, भाजपा नेत्री ने पति पर लगाए कई गंभीर आरोप
x

बरेली: सुन्नी मुसलमानों की आस्था के केंद्र अलाहजरत खानदान बहू व तीन तलाक पीड़िता निदा खान ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वॉइन करने पर धमकी मिलने का आरोप लगाया. निदा का कहना है कि मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने बीजेपी ज्वॉइन करने पर उनकी शादी समारोह में आने पर पाबंदी लगाई है.

निदा खान ने हेट स्पीच और जान से मारने की धमकी को लेकर अपने पति और सुसराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. निदा खान के मुताबिक, वह रिश्तेदारी की एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गई थीं लेकिन वहां पर एक दम से उनके ऊपर कुछ लोग हावी होने लगे.
निदा ने कहा, 'यह लोग शोर मचाते हुए उन पर दबाव बनाने लगे कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर तौबा करें तभी उसे निकाह समारोह में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी.' आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले निदा खान ने भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की थी. साथ ही पार्टी के लिए प्रचार भी किया था.
निदा ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया. निदा का आरोप है कि पुलिस के जाते ही समाज के ठेकेदारों ने फिर भारतीय जनता पार्टी से तौबा करने की बात करते हुए दबाव बनाना शुरू कर दिया. निदा का अपने पति से तीन तलाक और दहेज का मुकदमा चल रहा है.
निदा खान ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए मुस्लिम समाज से वोट मांगे थे. निदा ने आरोप लगाया ही कि इसकी खुन्नस में उसके सुसरालजन और उनके मुरीदों ने निदा पर हमला किया और हंगामा किया. निदा ने पुलिस के आला अधिकारियों से मामले की शिकायत की है कि समाज के ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story