छापा ब्रेकिंग: PFI पर NIA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: बड़ी संख्या में लोग गिरफ्तार, कई इलाकों में प्रदर्शन पर रोक, धारा 144 लागू

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मिली लीड के आधार पर मंगलवार (आज) को 8 राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने एक बार फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के देशभर में फैले कई ठिकानों पर छापेमारी की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दूसरे राउंड की रेड बताई जा रही है. पहले राउंड में NIA ने छापेमारी की थी. जांच एजेंसियों ने अलग-अलग जगहों से पीएफआई के कई मेंबर्स को गिरफ्तार किया है. जबकि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में एक साथ PFI के खिलाफ एक्शन हुआ है. शाहीनबाग में जहां अर्ध सैनिक बल गश्त कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि 8 राज्यों से पीएफआई के 170 से ज्यादा मेंबर्स को हिरासत में लिया गया है. वहीं दिल्ली के जामिया में धारा-144 लागू की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





