भारत

NIA ने आज PFI पर 15 राज्यों में 93 स्थानों पर छापा मारा, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
22 Sept 2022 7:04 PM IST
NIA ने आज PFI पर 15 राज्यों में 93 स्थानों पर छापा मारा, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के आतंकी कनेक्शन को लेकर एनआईए ने 11 राज्यों में छापा मारा है। यह आतंक के खिलाफ एनआईए के सबसे बड़ी कार्रवाई है। दिल्ली में पीएफआई के हेड परवेज आलम समेत देशभर में 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 18 गिरफ्तार संदिग्धों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चार दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया गया है।
पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी के बाद कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी होने लगे थे। ऐसे में एनआईए ने उन लोगों को भी हिरासत में लिया जो धरना प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं गिरफ्तार लोगों में ज्यादातर इस संगठन के पदाधिकारी हैं। मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमए सलाम को गिरफ्तार किया गया। पूर्व कोषाध्यक्ष नदीम को भी गिरफ्तार किया गया है। वह यूपी के बाराबंकी जिले में पकड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक केरल से सबसे ज्यादा 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह संगठन सरकार ने बैन किया है बावजूद इसके वह देशभर में ऐक्टिव है। सिमी के बाद पीएफआई तेजी से उभरने वाला कट्टरपंथी संगठन है। बताया यह भी जा रहा है कि पीएफआई ने दर्जनभर से ज्यादा नए संगठन तैयार कर लिए हैं जिससे कि वह एजेंसियों को धोखा दे सके और अपने मनसूबों को अंजाम दे सके।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story