भारत
एनआईए का बड़ा एक्शन, आईएस से संबंध रखने के आरोप में 10 को लिया हिरासत में
jantaserishta.com
27 May 2023 12:59 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सूत्रों ने दावा किया है कि शनिवार को मध्य प्रदेश में 13 जगहों पर मारे गए छापे के मद्देनजर आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कथित संबंध के आरोप में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने कहा, उन्हें जबलपुर में हिरासत में लिया गया है। उनके आतंकी समूह आईएस से संबंध हैं। अधिकारी इस सिलसिले में उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
फिलहाल इस संबंध में एनआईए ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने इस मामले में छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं, जो आतंकी फंडिंग और देश के खिलाफ युवाओं को कट्टरपंथी बनाने से संबंधित है। पिछले हफ्ते, एनआईए ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) कैडर से संबंधित परिसरों पर छापा मारा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





