
x
चेन्नई: तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित दो डॉक्टरों के आवासों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम छापेमारी कर रही है। एनआईए के सूत्रों के अनुसार, छापेमारी एक मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट से जुड़ी है। कैफे में हुए आईईडी विस्फोट में 10 लोग घायल हुए थे।
एनआईए की दो टीमें साईं बाबा कॉलोनी के नारायणगुरु स्ट्रीट स्थित दो डॉक्टरों के आवास पर छापेमारी कर रही हैं। दोनों आवास के बाहर स्थानीय पुलिस तैनात है। ज्ञात हो कि इस मामले में दो संदिग्ध मुसाविर हुसैन एस. और अब्दुल मथीन ताहा को 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि 23 अक्टूबर 2022 को कोयंबटूर के उक्कदम में अरुलमिगु कोट्टई संगमेश्वर मंदिर के सामने कार बम विस्फोट हुआ था। बाद में विस्फोट स्थल पर 29 वर्षीय युवक जेमिशा मुबीन का जला हुआ शव मिला था। आत्मघाती हमलावर 23 अक्टूबर 2022 को दिवाली की पूर्व संध्या पर एक बाजार के पास कार समेत खुद को विस्फोट करने की योजना बना रहा था। हालांकि, विस्फोट समय से पहले हो गया, जिस कारण कई लोग बच गए। इस हमले के बाद से कोयंबटूर के कई लोगों और संगठन पर केंद्रीय एजेंसियों की नजर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





