भारत
NIA ने कई राज्यों में गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापे मारे, जानें लेटेस्ट अपडेट
jantaserishta.com
21 Feb 2023 5:18 PM IST

x
जयपुर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को राजस्थान व अन्य राज्यों में कई गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी की। इन गैंगस्टरों में लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा, नीरज बवाना आदि शामिल हैं। इनके गैंगस्टरों के कथित तौर पर राजस्थान सहित कई राज्यों में ठिकाने हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक लॉरेंस और नीरज बवाना और उनके साथियों से जुड़े नेटवर्क को लेकर राजस्थान में ऑपरेशन शुरू हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम जोधपुर, सीकर, चुरू, झुंझुनू और बीकानेर-श्रीगंगानगर सीमावर्ती क्षेत्रों समेत राज्य में लगभग 23 स्थानों पर कार्रवाई कर रही है।
दरअसल हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस से हुई पूछताछ में उसके साथियों द्वारा पाकिस्तान कनेक्शन और हथियारों की तस्करी का खुलासा हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि इसे देखते हुए एनआईए की टीम सक्रिय हो गई है।
Tagsएनआईएगैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारीएनआईए छापागैंगस्टरराजस्थानNIA raids the hideouts of gangstersNIA raidsgangstersRajasthan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





