भारत
देशविरोधी गतिविधि मामले में 18 ठिकानों पर NIA की छापेमारी
jantaserishta.com
26 Jun 2025 5:36 PM IST

x
एक साथ 18 जगहों पर छापे मारे.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी साजिश से जुड़े मामलों में गुरुवार को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक साथ 18 जगहों पर छापे मारे। जानकारी के मुताबिक, पंजाब में छह, हरियाणा में नौ और उत्तर प्रदेश में तीन स्थानों पर छापेमारी की गई।
पंजाब के जिन जिलों में कार्रवाई हुई, उनमें जालंधर और होशियारपुर प्रमुख हैं। हरियाणा में करनाल और यमुनानगर के अलावा उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर एनआईए की टीमों ने जांच अभियान चलाया।
एनआईए ने पंजाब पुलिस की मौजूदगी में होशियारपुर के टांडा में एक घर पर छापेमारी की। मानसा जिले के बुढ़लाडा कस्बे में एनआईए की टीम ने यूट्यूबर सुखबीर सिंह के घर पर तड़के रेड की। हालांकि, उस समय यूट्यूबर घर पर मौजूद नहीं था।
एनआईए की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक घर की तलाशी ली और दस्तावेज खंगाले। बताया जा रहा है कि बाद में टीम परिजनों को यह संदेश देकर रवाना हो गई कि यूट्यूबर को चंडीगढ़ स्थित एनआईए कार्यालय में हाजिर होना है।
सूत्रों के मुताबिक, मानसा में रेड की यह कार्रवाई यूट्यूबर सुखबीर सिंह और पाकिस्तान निवासी शहजाद भट्टी के बीच हुई कथित चैट और बातचीत के आधार पर की गई। एजेंसी को संदेह है कि दोनों के बीच हुई बातचीत में देशविरोधी या संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिल सकते हैं।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हरियाणा के यमुनानगर में आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में सर्वाधिक वांछित कुलबीर सिंह संधू और जॉनी के आवासों पर छापे मारे। एनआईए ने इन्हीं मामलों में करनाल के आरके पुरम इलाके में छापेमारी की। करनाल में गली नंबर 19 स्थित एक घर पर हुई छापेमारी में पता चला कि वहां रहने वाला युवक वर्तमान में ब्रिटेन में रहता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने एक आरोपी से वित्तीय लेन-देन भी किया था, जो पंजाब से संबंधित है। इसी कड़ी में एनआईए ने हरियाणा के बाद पंजाब में रेड की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





