भारत
एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में 13 जगहों पर की छापेमारी
jantaserishta.com
27 May 2023 12:57 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मध्य प्रदेश में टेरर लिंक और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में 13 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए की टीमों ने मामले में कथित आरोपियों से संबंधित परिसरों पर शनिवार सुबह छापेमारी शुरू की। फिलहाल इस मामले में एनआईए ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। एक सूत्र ने दावा किया कि यह मामला जेएमबी (जमात-उल-मुजाहिदीन), बांग्लादेश के कैडर से संबंधित है।
इस मामले में एनआईए ने छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था, और भारत में अपने हमदर्दों की मदद से जाली भारतीय पहचान दस्तावेज हासिल किए थे। इससे पहले सप्ताह में, एनआईए ने मप्र में कई जगहों पर छापेमारी की थी, इसमें कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासबुक और संदिग्ध आतंकी लेनदेन से संबंधित पहचान दस्तावेज जब्त किए गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





