भारत
टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में 11 जगहों पर NIA की छापेमारी, जानें पूरा अपडेट
jantaserishta.com
11 May 2023 10:40 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के चार जिलों में 11 जगहों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, बड़गाम, बारामूला, पुलवामा और कुपवाड़ा जिलों में छापेमारी चल रही है।
एनआईए की टीमों के साथ स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी हैं। सूत्रों ने कहा कि एजेंसी कई आपत्तिजनक दस्तावेजों की जांच कर रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। छापेमारी गुरुवार सुबह शुरू हुई और अभी भी जारी है। फिलहाल एनआईए के अधिकारी ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।
Tagsटेरर फंडिंगराष्ट्रीय जांच एजेंसीएनआईएएनआईए छापाTerror fundingNational Investigation AgencyNIANIA raid
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





