
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। 15 अगस्त से पहले एजेंसी ने दिल्ली से आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम मोहसिन अहमद है। उसे आईएसआईएस मॉड्यूल की गतिविधियों को लेकर की गई तलाशी के बाद गिरफ्तारी किया गया है। एनआईए ने रविवार को आरोपी मोहसिन अहमद पुत्र मोहम्मद शकील अहमद के आवासीय परिसर की तलाशी ली। वह वर्तमान में एफ- 18/27, जापानी गली, जोगाबाई एक्सटेंशन, बाटला हाउस में रह रहा था। एनआईए ने 25 जून को आईपीसी की धारा 153ए, और 153बी और यूए(पी) अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस का कट्टरवादी और सक्रिय सदस्य है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





